नरसिंहपुर से राजकुमार दुबे की रिपोर्ट -
गोटेगांव। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल आज गोटेगांव पहुंचे। गोटेगांव प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कमोदी गांव गए जहां पर बीजेपी नेता जनपद अध्यक्ष संतोष दुबे के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने संतोष दुबे की माता की फोटो पर माल्यार्पण किया और मृतात्मा को शोक श्रद्धांजलि दी। बीजेपी नेता संतोष दुबे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबी माने जाते हैं संतोष दुबे के परिजनों ने भी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की।इस दौरान पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, राजकुमार जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष निधान सिंह पटेल,पूर्व पार्षद दीपक सोनी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। गौरतलब है कि संतोष दुबे की मां सिया दुबे का कुछ दिन पहले देहावसान हो गया था।


