श्रमिको के हितो के संरक्षण के लिए भारतीय मजदूर संघ सदैव प्रतिबद्ध
(भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले ने विभिन्न संगठनों को दिया आश्वासन)
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले ने अपने जबलपुर प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों के संगठनों के पदादिकारियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया | श्री मधुकर सांवले ने नगर निगम में मजदूर संघ की जिला बैठक में भी शामिल हुए | बैठक में श्री सांवले ने कहा की संगठन के लिए सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्र हित हैं इसके बाद उद्योग हित हैं तथा इसके पश्चात् श्रमिक हित हैं | आपने कहा कि श्रमिकों के हितों के संरक्षण के लिए भारतीय मजदूर संघ हमेशा से प्रतिबद्ध रहा हैं और आंगे भी सदैव रहेगा | ज्ञात हो कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संघ हैं जिससे विभिन्न प्रकार के संगठन सम्बद्ध हैं | प्रदेश महामंत्री श्री सांवले जी बिजली विभाग की द्विपक्षीय बैठक में शक्ति भवन में शामिल हुए तथा कर्मचारियों की समस्याओं के लिए अधिकारियों से चर्चा की | भारतीय मजदूर संघ में बिजली विभाग,शिक्षा विभाग,बैंक,डिफेन्स,हम्माल युनियन,सफाई यूनियन,नगर निगम,डाक विभाग,बिडी मजदूर सहित विभिन्न संगठित एवं असंगठित क्षेत्रो के संगठन सम्बद्ध हैं |
भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम के दौरान अखिलेश श्रीवास्तव,अजय विश्वकर्मा,लता ठाकुर,बसंत गोरे,रामकुमार सैय्याम, ,कृष्णकांत शर्मा,अमित मेंहरा, पवन देवक ,कमल किशोर तिवारी,राजेश मार्वेकर,राजकिरण राजपूत,घनश्याम चक्रवर्ती सहित भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी संघो के पदाधिकारी उपस्थित रहे |
भवदीय
(कृष्णकांत शर्मा)
जिला-मंत्री
भारतीय मजदूर संघ जबलपुर
Mob-9179170303

