जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
👉अवैध कच्ची शराब के कारोबार मे लिप्त 8 आरोपी गिरफ्तार
👉270 लीटर कच्ची शराब जप्त, 750 लीटर लाहन एवं भट्टी को किया गया नष्ट
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण/अपराध) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों से कार्यवाही करायी जा रही है। आज दिनाॅक 15-6-21 को थाना घमापुर, खमरिया, चरगवाॅ, बेलखेड़ा अंर्तगत दबिश देते हुये अवैध कच्ची शराब के कारोबार मे लिप्त 8 आरोपियों को अभिरक्षा मे लेते हुये कब्जे से 270 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये 750 लीटर लाहन एवं भट्टी को नष्ट किया गया है।
1- नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति ने बताया कि थाना घमापुर में आज दिनाॅक 15-6-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चांदमारी तलैया टेैस्टिंग रोड पहाडी पर कुछ लोग अधिक मात्रा मे अवैध शराब रखे हुये हैं, जो उक्त शराब का परिवहन करने की फिराक में है। सूचना पर योजनबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहाॅ रीता कुचबंधिया के साथ अन्य 5 लोग खडे थे, जिनसे रीता कुचबंधिया कह रही थी कि यह शराब मेरे घर मे रख दो मै तुम लोगों को 1-1 हजार रूपये दूंगी, तो अन्य पाॅचों लोग प्लास्टिक की सफेद कुप्पी लेकर पहाडी के नीचे की ओर जाने लगे , पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, रीता कुचबंधिया भागने मे सफल हो गयी, घेराबंदी कर भाग रहे पाॅचो व्यक्तियों को पकडा गया जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम राजकुमार उर्फ राजु कुकरेजा उम्र 42 वर्ष निवासी बल्दी कोरी की दफाई, हर्ष सतनामी उम्र 18 वर्ष, लकी उर्फ अमर चैधरी उम्र 18 वर्ष, सागर चैधरी उम्र 22, राजेश चैधरी उम्र 21 वर्ष चारो निवासी बाबाटोला हनुमानताल बताये, जो 7 कुप्पियों में 105 लीटर कच्ची शराब रखे मिले, उक्त शराब के सम्बंध मे पूछताछ करने पर बताया कि रीता कुचबंधिया शरब बनाने का काम करती है, उक्त शराब पहाडी से स्वयं के घर मे रखवाने हेतु सभी को 1-1 हजार रूपये दिये थे , सभी ने 1-1 हजार कुल 5 हजार नगद एवं 105 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) अबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी रीता कुचबंधिया की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका - 5 आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक गोपाल सिंह, आरक्षक, सुग्रीव, विवेक की सराहनीय भूमिका रही।
2- थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनाॅक 15-6-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढूड़ी पिपरिया रोड ग्राम सुंदरपुर किनारे खेत की मेढ मे एक व्यक्ति 2 केनों में कच्ची शराब बेचने के उद्देश्य से उतारकर रखे हुये है, सूचना पर मुखबिर के बताये युवक को घेराबंदी कर पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम मोनू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ढूड़ी पिपरिया थाना पनागर कर रहने वाला बताया, दोनों प्लास्टिक के कुप्पों की तलाशी ली गयी तो कुप्पों में 70 लीटर हाथ भट्टी की देशी अवैध कच्ची शराब भरी हुई मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये प्रकरण विवेचना मे लिया गया।
3- थाना प्रभारी चरगवाॅ श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि आज दिनाॅक 15-6-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैेातिया तिराहे में नहर के पास एक व्यक्ति 2 प्लास्टिक की कुप्पियों में भारी मात्रा मे कच्ची शराब बेचने हेतु रख्ेा हुये है। सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को जो 2 प्लास्टिक की कुप्पी रखे था खडा मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा एंव जिसने अपना नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि गोटिया उम्र 27 वर्ष निवासी हिनौतिया भोई बताया, केनो की तलाशी ली गयी तो दोनों केनो में 55 लीटर कच्ची शराब भरी हुई मिली, जिसे जप्त करते हुये रवि गोटिया के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये प्रकरण विवेचना मे लिया गया।
4- थाना प्रभारी बेलखेडा श्री सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनाॅक 15-4-21 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुबराखुर्द में दबिश दी गयी, पंचू बर्मन अपने घर के कच्चे मकान में भट्टी लगाकर कच्ची शराब उतारता हुआ मिला, आसपास तलाशी ली गयी तो लगभग 50 कुप्पो मे 750 लीटर लाहन, कच्ची शराब उतारने हेतु छिपाकर रखे हुये मिला, लाहन एवं भट्टी को नष्ट करते हुये कब्जे से उतारी हुई 10 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी पंजू बर्मन के विरूद्ध


