बलिया से पूजा ठाकुर की रिपोर्ट:-
विकासखंड सोहांव के अंतर्गत
चौरा कथरिया क्रय केंद्र का मामला है जहां गेहूं खरीद में हीला हवाली को लेकर किसानों ने एसडीएम को फोन करके बुलाया था।
सूचना मिलते ही गेहूं खरीद की सच्चाई देखने के लिए SDM मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचने के बाद एसडीएम ने देखा कि केंद्र प्रभारी नहीं है।
नाराज किसानों ने SDM की एक न सुनी और उनको 3 घंटे से ऊपर तक केंद्र पर ही बंधक बनाए रखा।
क्रय केंद्र प्रभारी के आने के बाद एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को डांट लगाई और किसानों का गेहूं तौल करने का निर्देश दिए।

