नई दिल्ली से संतोष जैन की रिपोर्ट -
समुद्र में ताकत बढ़ाने को भारत बनाएगा आधुनिक पनडुब्बी
नौसेना 45,000 करोड़ रुपए की योजना को मिली मंजूरी
7 वर्ष लगेंगे पहली पनडुब्बी मिलने में
हिंद महासागर में चीन की बढ़ती दखल से मिल रही चुनौतियों के बीच भारत ने लंबे समय से लंबित अत्याधुनिक पनडुब्बी के निर्माण के लिए 45000 करोड रुपए की लागत वाली परियोजना को मंजूरी दे दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद डीएसई ने इस परियोजना को अनुमति दी है या प्रस्ताव मजगांव डॉक और निजी पोत निर्माण कंपनी को जारी किया जाएगा एक लंबी प्रक्रिया के बाद प्रोजेक्ट 75 इंडिया p75i के लिए इन दोनों कंपनियों का चयन हुआ है खास बात यह है कि इन सभी पनडुब्बियों का निर्माण देश में होगा यह परियोजना भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है

