सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिला चिकित्सालय में समस्त तैयारी करें पूरी : विधायक श्री शैलेंद्र जैन सागर
जिला चिकित्सालय में 20 बिस्तरों का बच्चा आई सी यू वार्ड तैयार करें : कलेक्टर श्री सिंह’
30 बिस्तरों का अलग बच्चों का वार्ड बनाये
कोरोना संक्रमण की संभावित की लहर को लेकर जिला चिकित्सालय में समस्त तैयारी पूरी करे उक्त निर्देश विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने जिला चिकित्सालय की समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह, स्मार्ट सिटी सी ई ओ श्री राहुल सिंह राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इन्द्राजसिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ एम डी गायकवाड़, डॉ अभिषेक ठाकुर, डॉ ज्योति ठाकुर, उपायुक्त डॉ प्रणय कमल खरे, श्री हरिशंकर जयसवाल ,श्री पुरनलाल अहिरवार,अधिकारी डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए जिला चिकित्सालय में बच्चा वार्ड सहित आईसीयू ,डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उक्त निर्देश सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने जिला चिकित्सालय की समीक्षा बैठक में दिए ।उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित लहर के लिए हमें तैयार रहना होगा।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में 10-10 बिस्तरों के दो बच्चा आई सी यू वार्ड तैयार करे एवं 30 बिस्तरों का अलग बच्चों का वार्ड बनाये। उन्होंने कहा कि संभावित कोरोना संक्रमण की लहर को देखते हुए हमें समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने बच्चा वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में बच्चों के खेल खिलौने एवं मनोरंजन की साधन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

