तहसील प्रशासन की मिलीभगत से भू माफिया बने दबंग - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


तहसील प्रशासन की मिलीभगत से भू माफिया बने दबंग


शिवपुरी से अतुल जैन की रिपोर्ट   - 

शिवपुरी जिले की नरवर तहसील मैं भू माफिया ने डेरा जमाया

शिवपुरी। मामला जिले के नरवर तहसील के अंतर्गत राजस्व की विवादित भूमि का है जो नरवर से लगभग 2 किलोमीटर दूर पोहा तिराहा पर स्थित है यहां पिछले 5 दिन पूर्व भू माफिया नारायण रावत ने दिनदहाड़े जेसीबी मशीन एवं अपने दबंग सहयोगियों के साथ जमीन पर बांस बल्ली आदि  सामान के साथ होटल बनाने के लिए अवैध निर्माण कार्य गुंडागर्दी के साथ जारी किया इस भूमि पर मदन लाल अग्रवाल के परिवार के सदस्य एवं राजस्व नरवर तहसील का विवाद ग्वालियर हाई कोर्ट में भी प्रचलित था शिकायतकर्ता मदन लाल अग्रवाल निवासी नरवर के द्वारा  तहसील प्रभारी नायब तहसीलदार रुचि अग्रवाल को लिखित शिकायती आवेदन देकर इस अवैध अतिक्रमण कर होटल बनाए जाने की शिकायत करने के बावजूद भी मौके से अतिक्रमण करने में उपयोग सामग्री बांस बल्ली एवं अन्य सामान खुलवा कर मौका स्थल पर छोडा प्रशासन द्वारा आज तक नहीं हटवाया गया।

सवाल यह है कि कहीं कोई गरीब व्यक्ति अगर अतिक्रमण करता है तो उसके सभी सामान की तोड़फोड़ करने के बाद अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली मैं भरकर गोडाउन में पटक दिया जाता है परंतु यहां दबंग नारायण रावत को शासन एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग अतिक्रमण करने के लिए दिया गया है जोकि तहसील प्रशासन अतिक्रमण की गई भूमि से सामग्री हटाने में असहाय नजर आ रहा है। नरवर तहसील प्रभारी की मिलीभगत यहां साफ तौर पर दिखाई दे रही है