शिवराज के राज में अवैध वसूली,ध्यान दें मुख्यमंत्री - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


शिवराज के राज में अवैध वसूली,ध्यान दें मुख्यमंत्री



 शिवपुरी के खरई,सिकन्दरा परिवहन वैरियर पर अवैध वसूली से बनी अराजकता की स्थिति 

 शिवराज के राज में अवैध वसूली,ध्यान दें मुख्यमंत्री 

शिवपुरी - जिले के परिवहन बैरियरों पर बाहर के ट्रक बालों से अवैध और मनमानी वसूली से अब अराजकता की  स्थिति पैदा हो गई है शिवपुरी जिले के यूपी बॉर्डर पर स्थित सिकन्दरा परिवहन वैरियर और राजस्थान बॉर्डर पर स्थित खरई परिवहन वैरियर पर प्राईवेट कटरों के द्वारा डरा-धमकाकर बाहर के ट्रक बालों से अवैध वसूली लगातार जारी है ट्रक चालकों ने बताया कि वैरियर प्रभारी ही यह वसूली करवाते हैं और छोटी मोटी रसीद काट देते हैं तथा बाकी पैसा अपनी जेबों में भरकर सरकार को चूना लगाते हैं सूत्रों के अनुसार वैरियर प्रभारी ऊपर लाखों की बोली लगाकर पोस्ट प्राप्त करते हैं लेकिन इन बातों की बदनामी सीधे-सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उठानी पड़ रही है क्योंकि अन्य राज्यों के ट्रक चालक कहते फिरते हैं कि बिना सरकार के मिली भगत के सरेआम ऐसी लूट कैसे संभव है सूत्रों से जानकारी के अनुसार अब तंग आकर कई ट्रक बाले आर-पार का मूड़ बना रहे हैं स्थिति सामान्य बनाये रखने के लिये अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इन वैरियरों पर हो रही अवैध वसूली पर लगाम लगाने की जरूरत है क्योंकि ऐसे ही कारणों से पूर्व में सिकन्दरा वैरियर पर गोलीबारी और खरई वैरियर पर तो एक की जान भी जा चुकी है ट्रक बालों की शिकायत पर अब इस गोरखधंधे को बंद कराने के लिये कांग्रेस पार्टी भी मैदान में आ रही है शिवपुरी जिला कांग्रेस कमैटी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि शिवराज सरकार की नाक के नीचे हो रही इस अवैध वसूली को रोकने के लिये ट्रक बालों को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी जिला कलेक्टर एबं पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देगी और जल्द ही अगर इन वैरियर प्रभारियों पर कार्यबाही कर अवैध वसूली को नहीं रोका गया तो आन्दोलन किया जायेगा वैसे   शिवराज के राज में हो रही इस अवैध वसूली को रोकने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुद ध्यान देना चाहिये।