ग्यारसपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नव गठित संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में अपनी मांगों को लेकर 2 दिन के सामूहिक अवकाश एवं 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल को लेकर जिला पंचायत सीईओ अनुविभागीय अधिकारी एवं जनपद सीईओ के नाम आवेदन देकर राज्य इकाई के निर्देशन पर 12 जुलाई 2021 को समस्त संगठनों द्वारा सात दिवस में कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करने के लिए ज्ञापन सौपे गए थे
जिसमें अनुरोध किया गया था कि सरकार पहल करके शीघ्र मांगों का निराकरण करें अन्यथा हमे सामूहिक आंदोलन पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा
उनका कहना है कि राज्य शासन के मुख्य सचिव मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री प्रमुख सचिव कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सभी को संगठन के समस्त इकाइयां द्वारा ज्ञापन प्रेषित किए गए थे
लेकिन आज दिनांक तक शासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई है ना ही कोई मांगों का निराकरण किया गया है ऐसी दशा में राज्य इकाई के द्वारा 2 दिन का अवकाश एवं 22 जुलाई से सामूहिक अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

