विदिशा से नीरज शर्मा की रिपोर्ट -
शमशाबाद....ईद, सावन को लेकर शाँति समिती की बैठक थाना प्रांगण में एस डी ओ पी आर पी रावत ,तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह की उपस्थिती में रखी गई। बैठक में तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने शासन की कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सभी मंदिर ,मस्ज़िद में 6 से अधिक लोगो को एक साथ प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।सभी लोग त्यौहारो में गाइड लाइन का पालन करें।सभी मास्क लगाये व कोरोना बीमारी के लड़ने के लिये वैक्सीन जरूर लगवाये।
वैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने शासन प्रशासन से ईद की नमाज पड़ने के लिये वैक्सीन लगवाने बाले 25 लोगो को इजाजत देने की बात कही।वही बैठक में कहा गया कि शादी में सो लोगों को इजाजत है फिर मंदिर मस्जिद में प्रतिबंध क्यो।
इस अवसर पर नगर निरीक्षक पंकज गीते, सी एम ओ रणवीर सिंह राजपूत ,मुस्लिम समाज के प्रमुख डॉ अजीज खान,व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी,डॉ भैरो सिंह गुर्जर, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार माहेश्वरी, जुगल चौकसे ,रिंकू भार्गव, गुड्डू खान,डॉ रहूप खान,नजर अली खान, शेर सिंह चौहान,सहित पत्रकार ,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

