पनागर से सौरव मिश्रा की रिपोर्ट
जबलपुर अग्निबाण=खमरिया थाना प्रांगण में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सीएसपी रांझी पूजा पांडे द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकृति फिर से अपने हरे-भरे स्वरूप में आ जाए। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से मुक्ति पाने के लिए पौधारोपण ही एक माध्यम है। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में यही संदेश है कि सभी अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करें। इस अवसर खमरिया थाना प्रभारी निरूपा पांडे, युवा सेवा संगठन के अध्यक्ष सुमित यादव, धर्मेंद्र यादव,श्वेता वंदेवार,ओम प्रकाश रघुवंशी जी उपस्थिति थे।

