शासकीय कर्मचारी के समर्थन में विधायक का पत्र - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


शासकीय कर्मचारी के समर्थन में विधायक का पत्र

सतना से मनीष गर्ग की रिपोर्ट  -

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने आज फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें एमएलए ने प्रदेश में कार्यरत शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों के लंबित मॅंहगाई भत्ते व वार्षिक वेतन वृद्धि की राशि के भुगतान का मसला उठाया है।

विधायक ने कहा है कि प्रदेश के लगभग 10 लाख अधिकारी-कर्मचारियों के मॅंहगाई भत्ता व वार्षिक वेतनवृद्धि के भुगतान को गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते रोक दिया गया था, जो अभी तक लंबित है।

कोरोनाकाल में हर वर्ग आर्थिक तंगी से जूझा है, इससे शासकीय कर्मचारी भी अछूते नहीं रहे हैं। इन्हीं कर्मचारियों ने कोरोना से संघर्ष में दिन-रात काम कर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया था, चूॅंकि अब परिस्थितियॉं धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही हैं तो प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन लगातार उक्त लंबित राशि के भुगतान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मांगों का निवारण हो एवं जो अधिकारी कर्मचारी जो सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं उनकी मांग पूरी हो