जमीनी विवाद को लेकर चले लठ्ठ और कुल्हाड़ी, एक गंभीर रूप से घायल - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


जमीनी विवाद को लेकर चले लठ्ठ और कुल्हाड़ी, एक गंभीर रूप से घायल


नरसिंहपुर से राजकुमार दुबे की रिपोर्ट -

गाडरवारा। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदन खेड़ा निवासी शोभाराम धानक पिता नर्मदी प्रसाद धानक की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया था ,जानकारी के मुताबिक चेतराम पाली ,बड्डू नामक ,व्यक्ति सहित अन्य लोगों ने , शोभाराम धानक की जमीन पर कब्जा कर लिया है जिसको लेकर शोभाराम धानक ने अपनी जमीन पर कब्जा होते हुए देख गया तो उन लोगों को कई बार माना किया गया, लेकिन इन सभी लोगों के द्वारा शोभाराम धानक को डराते धमकाते रहते हैं, आज शाम को चेतराम पाली और बट्टू नामक व्यक्ति के साथ अन्य लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे जिसमें शोभाराम धानक ने अपनी जमीन पर कब्जा होने से रोका। जिस पर चेतराम पाली सहित अन्य लोगों ने शोभाराम धानक को बुरी तरह से मारपीट की गई। चेतराम पाली के द्वारा कुल्हाड़ी और लठ्ठ से शोभाराम धानक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की,उक्त पूरी घटना की जानकारी शोभाराम धानक ने अपने परिजनों को दी। परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचित करते हुए घटना की जानकारी दी, जिसमें 100 डायल मौके पर पहुंची और जख्मी शोभाराम को शासकीय अस्पताल गाडरवारा लेकर आई । घटना में घायल शोभाराम के परिजनों ने बताया कि चेतराम पाली और उनके परिवार के लोगों ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत पुलिस और एडीएम कार्यालय में की गई है जिसका केस अभी चल रहा है।आज चेतराम पाली के द्वारा मारपीट और हत्या करने की कोशिश की गई है, पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि घटना के आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर मेरे परिवार के परिजनों को भविष्य में अगर कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार चेतराम पाली और उसका परिवार होगा।