नरसिंहपुर से अमित वर्मा की रिपोर्ट -
करेली। हाइकोर्ट जबलपुर के निर्देश पर 1 मई 2016 से मप्र सड़क विकास निगम जबलपुर करेली पिपरिया स्टेट हाइवे 22 की टोल वसूली से जनता को निजात मिली थी। प्रदेश की सरकार ने ने बिना सड़क की मरम्मत किये ही टोल प्लाजा चालू करने का निर्णय लिया है जिसका व्यापक विरोध हो रहा है। पूर्व विधायक सुनील जायसवाल व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका करेली राजेन्द्र रघुवंशी की अगुवाई में कांग्रेस ने कलेक्टर नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर म०प्र० के नाम अपर कलेक्टर नरसिंहपुर को ज्ञापन सौपा ज्ञापन की प्रतियां मुख्य मंत्री महोदय म०प्र० लोक निर्माण मंत्री म०प्र० प्रमुख सचिव म0प्र0 को भेजी है जिसमें मांग की गई है कि करेली गाडरवारा रोड पर एमपीआरडीसी के द्वारा बनाये जा रहे टोल प्लाजा विषेयक लेख है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करने का निवेदन है शहपुरा गाडरवारा एमपीआरडीसी सड़क पर करेली नगरीय क्षेत्र में टोल प्लाजा स्थापित किया जा रहा है। जो कि अनूचित है । पूर्व में भी इसी तरह टोल प्लाजा स्थापित कर कई वर्षों तक वसूली की गई थी। जिसके संबंध मे एक समाज सेवी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिनका तर्क था की सड़क निर्माण में हुये व्यय से अधिक की वसूली समय सीमा में कर ली गई है। जबकि समय अवधि निकलने के बाद भी टोल प्लाजा कम्पनी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। उक्त याचिका को हाईकोर्ट द्वारा स्वीकार करते हुये अपने आदेश में वसूली को बंद करा दिया था एमपीआरडीसी द्वारा करेली के नगरपालिका क्षेत्र में वसूली के उद्देश्य से टोल प्लाजा पुनः स्थापित किया जा रहा है विभाग द्वारा न ही उक्त सडक का नवीनीकरण किया गया है। न ही पुनः निर्माण किया गया है उक्त कार्य न किये जाने की स्थिति में टोल स्थापित किया जाना अनुचित है । यह कि शहपुरा से पिपरिया तक सड़क में गड़डे ही गडडे है साईड सोल्डर भी नहीं बनाये गये है। जिससे आये दिन दुर्घनाये होती रहती है । *जिस स्थान पर एमपीआरडीसी टोल प्लाजा का पुनः निर्माण करने जा रही है। वह स्थान नगरपालिका क्षेत्र की सीमा में आता है तथा वहा शुगर मिल भी है। तथा खेत खलीहान भी है। जिससे कृषको तथा आम नागरिकों के चार पहिया वाहनों का आवागमन रहता है। शहर के अंदर ही बेजा वसूली के कारण झगडे का माहोल बनता है उसी स्थान पर नगरीय सीमा में की जा रही वसूली के कारण टोल प्लाजा कार्मचारी एवं नागरिकों के बीच बाद विवाद उत्पन्न हुआ था जिसमे शहर के दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
कांग्रेश के आवेदन में कहा गया है कि एमपीआरडीसी द्वारा उक्त निर्माण नही रोका गया तो पुनः ऐसी घटना की पुर्नवृत्ति हो सकती है। जिसकी जिम्मेदारी विभाग कि होगी । ज्ञापन सौपते समय कांग्रेस जन एवं नागरिक गण मनोहर ठाकुर, प्रदीप शर्मा, मनीष कौरव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल हितेश ठाकुर अंकुर बटरी ईशान राय गोल्डी खान आदि मौजूद थे।

