जबलपुर से बृजनंदन गिरी गोस्वामी की रिपोर्ट -
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं नगर संगठन के निर्देशानुसार आज 200 लोगों का टीकाकरण का कार्य भाजपा चंद्रशेखर आजाद मंडल के अंतर्गत कुर्मी सेवा संस्थान, मनमोहन नगर गायत्री मंदिर के बाजू में किया गया। इस अवसर पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री शंकर श्रीवास्तव जी एवं ऊर्जावान अध्यक्ष श्री अतुल जैन दानी जी के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष राजेश तिवारी जी, सारिका राय जी, मुकेश पांडेय जी, मंत्री प्रीत सिंह सेंगर जी, मीडिया प्रभारी नरेश चौधरी जी, गोलू मतानी जी, दशरथ राय जी, वर्षा महतो जी उपस्थित रहे।

