सागर से संभागीय ब्यूरो पीयूष जैन की रिपोर्ट -
कोरोना कर्फ्यू को अनलॉक करने के लिए कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सी एल वर्मा के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं देखी ।इस अवसर पर नगर दंडाधिकारी श्री सीएल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, नगर निगम उपायुक्त डॉ कमल खरे, सी एस पी श्री अमित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने 5 जून की प्रातः से होने वाली अनलॉक के मद्देनजर आज नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार एवं अन्य अधिकारियों के साथ नगर का जायजा लिया। उन्होंने भीतर बाजार, नया बाजार, सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, तीन बत्ती चौराहा, राधा तिराहा, गोपालगंज बस स्टैंड, परकोटा, सिविल लाइन अन्य जगह का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अहिरवार ने बताया कि समस्त दुकानों के सामने 2 मीटर की दूरी पर फिजिकल डिस्टेंस के गोले लगाए जाएंगे,उन्होंने बताया कि इस समय से दुकानदारों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा कि वह बगैर मास्क के ग्राहकों को अपना सामान नहीं बेचेंगे ।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने नगर भ्रमण के दौरान बताया कि अनलॉक होने की स्थिति में सभी लोग को कोविड गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करेंगे ,जिससे संक्रमण को रोका जा सके और सागर संक्रमण मुक्त रह सके।

