कोविड महामारी के कारण पिछले वर्ष आयोजित होने वाले ओलंपिक खेल इस वर्ष जापान के टोक्यो में होने जा रहा है जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का मनोबल बढ़ाने के लिए युवा मंत्रालय और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र भारतीय एथलीटों को प्रोत्साहन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का आवाहन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा किया गया है उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान को जन आंदोलन बनाना है इसी के तरातम्ब में नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक नरसिंहपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कमल किशोर मेहरा, वैशाली पांडे, गौरव दुबे, जिला युवा अधिकारी प्रणीत बालाजी सांगवीकर एवं कार्यक्रम सहायक लेखापाल राजकुमार वर्मा के द्वारा जिले के कलेक्टर माननीय कलेक्टर श्री वेद प्रकाश जी ने टोक्यो 2020 में भाग लें रहे भारतीय एथलीटों का उत्साहवर्धन किया।।
यह अभियान नगर के महाविद्यालय, रेलवे स्टेशन व युवा साथियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन #Cheer4India यह#HumaraVictoryPunch बोल कर मनोबल बढ़ाया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया

