कटनी से पंकज गुप्ता व राकेश चक्रवर्ती की रिपोर्ट -
वैश्विक महामारी ‘‘कोरोना’’ द्वितीय चरण प्रभावी होने से कलेक्टर महोदय कटनी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा दिनंाक 09.04.21 की शाम से 17.04.21 तक लाॅकडाउन के आदेश जारी किये गये हैं। आदेशों का सख्ती से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी, श्री मयंक अवस्थी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार कलेक्टर महोदय कटनी के आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दिनंाक 09.04.21 से सतत् रूप से कार्यवाहियों की जा रही हैं। दिनंाक 11.04.21 को थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह एवं उनके अधिनस्थ स्टाफ द्वारा लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले आरोपीगण 1-राधेश्याम मौर्य निवासी लमतरा, 2-नत्थूसिंह, शिवम ढाबा संचालक चाका बाॅयपास रोड कटनी, 3-सुजीत जायसवाल निवासी बरगवां तथा 4-संदीप सोनी निवासी नदीपार कटनी के विरूद्ध धारा 188, 269, 270 भादंवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर विधि अनुसार कार्यवाही की गई है। लाॅकडाउन के दौरान संज्ञेय अपराध घटित करने के अंदेशा पर आरोपीगण 1-कृष्णकुमार मिश्रा निवासी चाका एवं 2-अजय सोनकर निवासी कैलवारा के विरूद्ध धारा 151 जा0फौ0 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार लाॅकडाउन के दौरान मास्क, हेलमेट तथा सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 32 व्यक्तियों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जाकर 10400 रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका:- थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह के मार्गदर्शन में उनि0 प्रियंका राजपूत, उनि सिद्धार्थ राय, शत्रुघ्न तिवारी, सउनि0 प्रहलाद पैकरा, रजनीश भदौरिया, प्रआर0 अविनाश मिश्रा,प्रआर0 पुष्पराज सिंह, आर0 राकेश त्रिपाठी तथा नगर रक्षा समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका है।
