सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट
शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 गाइडलाइन एवं धारा 144 उल्लंघन करने पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट श्री सीएल वर्मा द्वारा धारा 144 एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन ना किए जाने पर 88 लोगों को अस्थाई खुली जेल सागर में भेजा गया।
सिटी मजिस्ट्रेट श्री सी एल वर्मा ने बताया कि मोबाइल गाइडलाइन जिसमें मास्क ना लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना, एवं धारा 144 का पालन न करने पर शुक्रवार को प्रथम दिन ही 88 व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए अस्थाई खुली जेल में रखा गया उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

