कटनी से पंकज गुप्ता व राकेश चक्रवर्ती की रिपोर्ट -
मीटिंग के दौरान श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लॉकडाउन के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये गयेl जिसमें लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने एवं इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही इस दौरान ऐसी आवश्यक सेवायें जिन्हें छूट प्राप्त रहेगी उनका संचालन किस प्रकार किया जाएगा उस पर विचार विमर्श किया गया, इस मीटिंग में सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेl

