नरसिंहपुर से अमित वर्मा व अमित दीक्षित की रिपोर्ट -
जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में गाडरवारा की सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ सुविधाओं का मुद्दा उठा
जिला प्रभारी मंत्री ने दिया आश्वासन जल्दी मिलेंगे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
गाडरवारा। जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में गाडरवारा विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता बंटू ने नरसिंहपुर दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के सामने अपनी बात रखी। आपको बता दें कि विधायक श्रीमती सुनीता पटेल के परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीज होने के कारण वह बैठक में उपस्थित नहीं हो पाई जिसके चलते प्रतिनिधि के रूप में मुकेश गुप्ता बंटू को बैठक में भेजा था।
उन्होंने बताया की गाडरवारा इस जिले की सबसे बड़ी तहसील है गाडरवारा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने के कारण लोग मजबूरन नरसिंहपुर वह अन्य शहरों में इलाज कराने जाते हैं। अगर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गाडरवारा में ही मिल जाए तो लोग बाहर नहीं जाएंगे जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल जाएंगी और आर्थिक परेशानी से भी बच जाएंगे। उन्होंने इस संदर्भ में बताया की विगत दिनों एनटीपीसी द्वारा सीटी स्कैन मशीन 8 माह पहले आपदा प्रबंधन की बैठक में स्वीकृत हो गई थी, परंतु आज तक उसका टेंडर नहीं हुआ।
प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उसका टेंडर करा कर गाडरवारा के लोगों को इसकी सुविधा प्राप्त होगी, इसके अलावा गाडरवारा में सुविधाओं के संबंध में भी यहां पर बेड बढ़ाने एवं अन्य सुविधाएं जल्दी देने की बात की है। उन्होंने जिला प्रशासन को छोटे सेंटर में ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने की बात की है, ताकि लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े और ऑक्सीजन रेमडीसीवर इंजेक्शन अन्य सुविधाएं भी गाडरवारा के लिए जल्द प्राप्त होगी ऐसा आश्वासन दिया है।
बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने की बात प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी तो उन्होंने सीएमएचओ मैडम पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
बैठक में सांसद राव उदय प्रताप सिंह, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के अलावा जिले के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
