जबलपुर से गजेंद्र सिंह व शारदा चक्रवती की रिपोर्ट -
जबलपुर - कोविड महामारी के मद्देनजर औद्योगिक इस्तेमाल पर लगाई गई रोक के बावजूद जैनम ऑक्सीजन प्लांट द्वारा रिछाई स्थित आरुष टेक्नोक्राफ्ट को सप्लाई किये गये ऑक्सीजन सिलेंडर को तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चन्देले के नेतृत्व में की गई आकस्मिक कार्यवाही में जप्त कर लिया गया है।
कार्यवाही आज सोमवार की दोपहर आरुष टेक्नोक्राफ्ट परिसर में की गई । मौके पर आरुष टेक्नोक्राफ्ट को सील भी कर दिया गया है । कार्यवाही में नायब तहसीलदार रांझी नीरज तखरया भी शामिल थे ।

