जंगल सत्याग्रह व किसानों की लड़ाई में शहीद राजेश राय की कर्मभूमि की मिट्टी किसानों के स्मारक में लगेंगी
सिवनी/ 4 माह के लगभग होने को है किसान आंदोलन की आग बढ़ते ही जा रही है केंद्र की मोदी सरकार हल ढूंढने की बजाय अनदेखी कर रही है ।किसान आंदोलन के प्रमुख सर्वदलीय किसान मोर्चा वार्तालाप को तैयार है पर बगैर किसान विरोधी बिल वापसी के आंदोलन का अंत नही होगा ।
मिट्टी सत्याग्रह यात्रा में सिवनी जिले की अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 9.10.1930 को जंगल सत्याग्रह में शहीद गुड्डो बाई खामरीठ, रेनो बाई खम्बा, देभो बाई भिलमा , श्रीयुत बिरझू भोई मुरझोड के शहीदों की कर्मभूमि की मिट्टी लेने आज किसान आंदोलन यात्रा के साथी अधिवक्ता अहमद सईद कुरैशी व उनके साथी यात्रा के साथ खवासा के शहीदों के स्मारक स्थल के साथ घटना के साक्षी वट वृक्ष की एक मुठ्ठी मिट्टी लेने पहुँचे जिसे 04 अपैल को किसानों का निकलने वाले दल को सौप दिल्ली के वार्डर पर किसान आंदोलन में शहीद स्मारक हेतु भेजा जाएगा।
यात्रा के साथी आज चन्दनवाड़ा पलारी मिट्टी एकत्र करने जाएंगे
किसानों की लड़ाई में शहीद राजेश राय की कर्मभूमि चन्दनवाड़ा सहित घटना स्थल पहुँचकर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा के साथी आज एक मुठ्ठी मिट्टी लेने पहुचेंगे जहां शहीद राजेश राय के भाई भाजपा नेता डॉ प्रमोद राय व अन्य किसान साथी यात्रियों को अपने अपने गाँव की मिट्टी सौपेंगे। इस प्रकार सिवनी जिले के 100 गांव सहित शहीदों के कर्मभूमि की मिट्टी शहीद किसान आंदोलन के साथियों के स्मारक बनाये जाने के लिए दिल्ली वार्डर पहुँचाई जाएगी ।
उक्त जानकारी किसान आंदोलन कारियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेश पटेल ने दी है।


