सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
निजी चिकित्सालयों में गाईडलाईन के अनुसार प्रारंभ करें कोरोना का इलाज
__
शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन स्वयंसेवी संगठन,
__
सामाजिक संगठन की सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री दीपक सिंह
__
निजी चिकित्सालयों में गाईडलाईन के अनुसार प्रारंभ कोरोना का इलाज करें। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने में सामाजिक संगठन एवं सेवी संस्थाएं अपनी सहभागिता निभाते हुए सहयोग प्रदान करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने कोविड-19 की समीक्षा बैठक में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों को दिये ।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध ,ज्योति चौहान ,डॉ विपिन खटीक, श्री जे पी पांडे सहित निजी चिकित्सालय के संचालक डॉक्टर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।
शासन की गाइड लाइन के अनुसार 45 वर्ष से अधिक की आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है, के लिए स्वसेवी संस्थाएं ,सामाजिक संगठन ,विभिन्न समाज के धर्मगुरु टीकाकरण कार्य कराने के लिए जागरूक करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि टीकाकरण के द्वितीय चरण में शेष व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाएं एवं कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से एवं विभाग प्रमुखों के माध्यम से उन को सूचित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त वैक्सीनेशन केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट एवं प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर लगाकर जानकारी देकर जागरूक करें।

