जबलपुर से गजेंद्र सिंह व शारदा चक्रवर्ती की रिपोर्ट -
कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में भविष्य को दृष्टिगत रखते हुये जो कोविड केयर सेंटर स्थापित होने हैं उनके संबंध में बैठक आयोजित की गई ।जिसमें कोविड केयर सेंटर में क्या-क्या आवश्यक सुविधाएं होंगे, मानव संसाधन के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता क्या होगी इस पर चर्चा की गई।
एसडीएम श्री अरजरिया ने बताया कि अभी कोविड केयर सेंटर के लिए चार जगह चिन्हित किए गए हैं। जिसमें दादा वीरेंद्रपुरी नेत्रालय तिलवारा में डेढ़ सौ बिस्तरों का, सिंधु भवन ओमती में 80 बिस्तरों का और गुजराती धर्मशाला मढ़ाताल तथा अग्रसेन मंडपम विजय नगर में सौ-सौ बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज द्वारा सौ कोविड मरीजों व स्टाफ के लिए रक्षा वाहिनी द्वारा अपने खर्चे से भोजन देने को कहा है। इसी प्रकार अग्रवाल समाज ने भी आपदा के समय ऑक्सीजन सहित अन्य आवश्यक सहयोग देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

