टीकमगढ़ -
शहर मुख्यालय के जिला आयुष कार्यालय परिसर में गुरूवार को एनपीएस के विरोध में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अपना विरोध जताया। यह विरोध आयुष कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष पीके चतुर्वेदी के आव्हान पर जिला निवाड़ी और टीकमगढ़ के चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जताया। इस दौरान सभी ने अपने हाथों पर काली पटटी बांधी। वहीं जिला आयुष कार्यालय के मुख्य गेट पर 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में सभी कर्मचारियों ने अपने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर एनपीएस का विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें एनपीएस नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सभी पुरानी पेंशन और ओपीएस अपना हक लेकर रहेंगे। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे।