सतना से रमेश यादव व मनीष गर्ग और पूजा गुप्ता की रिपोर्ट
मैहर में मां शारदा के मंदिर में लगा ताला, इस चैत्र नवरात्र में भी नहीं होंगे भक्तों को दर्शन
(मैहर में मिल रहे संक्रमित मामलों के बाद मां शारदा के मंदिर को आम भक्तों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है
सतना, देशभर में प्रख्यात मैहर शक्तिपीठ मां शारदा के मंदिर में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में भी भक्तों को मायूस होना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में संपूर्ण लाकडाउन जारी है। वहीं मैहर में भी मिल रहे संक्रमित मामलों के बाद मां शारदा के मंदिर को आम भक्तों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने प्रवेश के पूर्व ही मंदिर में ताला जड़ दिया है। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत नवरात्र में मां शारदा का मंदिर पूरी तरह बंद रहेगा। ना तो भक्तों को प्रवेश मिलेगा और ना ही लोग मंदिर तक जाग सकेंगे। यह फैसला राज्य शासन के निर्देश पर मां शारदा मंदिर देवी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कलेक्टर अजय कटेसरिया व प्रशासक एसडीएम सुरेश अग्रवाल द्वारा लिया गया है। नवरात्र के अवसर पर केवल मंदिर के प्रधान पुजारी द्वारा मां की आरती की जावेगी

