बिग ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश मैं बढ़ा लॉक डाउन
इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर (उज्जैन ज़िले के सभी नगरों) में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे बजे निरंतर रहेगा लॉक डाउन
बड़वानी, राजगढ़, विदिशा ज़िलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ) 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक निरंतर रहेगा लॉक डाउन बालाघाट, नरसिंघपुर, सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन
जबलपुर में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, सीएम ने आपात बैठक में लिया फैसला
जबलपुर से संतोष जैन की रिपोर्ट
जबलपुर. कोरोना महामारी के भीषण संकट को देखते हुए जबलपुर में अब लॉकडाउन 22 अपैल तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला आपदा प्रबंधन समितियों के साथ शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद ये फैसला लिया। आपदा प्रबंधन समितियों से वर्तमान हालातों पर विस्तृत चर्चा के बाद सम्बंधित ज़िला कलेक्टर/दंडाधिकारी ज़िला आपदा प्रबंधन समितियों की सहमति अनुसार धारा 144 CrPC में यथोचित विधिपूर्ण आदेश जारी करेंगे।
12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन
इस फैसले के मुताबिक जबलपुर में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) में 12 अप्रेल की रात से 22 अप्रेल की सुबह तक रहेगा लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा। इसके अलावा कोविड महामारी की रोकथाम के क्रम में बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी जिले में 22 अप्रेल की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा

