जबलपुर से कुलभूषण सिंह गौतम व गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट -
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में संस्कारधानी जबलपुर वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के सम्बंध मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम आज दिनाॅक 14-4-2021 को थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कोतवाली थाने के सामने एवं गोहलपुर क्षेत्र अन्तर्गत चण्डालभाटा में लोगों को जागरूक करते हुये कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों को बताया गया साथ ही स्वास्थ एंव पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के सम्बंध में नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रतिदिन शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की घनी बस्तियों एवं कालोनियों निवासियों को जागरूक किया जावेगा।
नुक्कड़ नाटक के निर्देशक- श्री संजय पटेरिया,
नुक्कड़ नाटक में भूमिका निभाने वाले पात्र -
यमराज-श्री कमलेश यादव,
चित्रगुप्त-श्री बबलू जैसवाल,
कोरोना-श्री संजय पटेरिया,
गायक- श्री गोलू अहिरवार एवं श्री विनय दास
ढोलक वादक- श्री अनिल चढार,

