आज दिनाॅक 2-4-21 को मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 1621 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 64 हजार 300 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को
आज दिनाॅक 2-4-21 को रात 8 बजे तक सोशल डिस्टेंस का पालन न करने एवं मास्क न लगाने वाले 1621 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 64 हजार 300 रूपये समन शुल्क फाईन किया गयां वही थाना लॉर्डगंज अंतर्गत इच्छाधारी लस्सी के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराए जाने पर ₹2000 का फाइन किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कोरोना संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कडाई से पालन करें, भीड का हिस्सा न बनें, समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्ष्ण होने पर निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करायें।



