सतना से पूजा गुप्ता रमेश यादव की रिपोर्ट -
सतना कलेक्टर को हाई कोर्ट का निर्देश ,
पात्र हितग्राहियों को करो पीएम आवास की राशि का आवंटन ,
अन्यथा कारण बताओ
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सतना कलेक्टर को निर्देश दिए कि मैहर के वार्ड नंबर 1 के पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि आवंटन किया जाए चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक व जस्टिस संजय द्विवेदी की डिवीजन बेंच ने कहा है कि इस संबंध में 8 सप्ताह में निर्णय लिया जाए कोर्ट ने कहा कि राशि का आवंटन ना किए जाने पर कारण बताया जाए कलेक्टर निर्णय के पूर्व याचीकरता और मां शारदा प्रबंधक समिति को सुनवाई का अवसर प्रदान करें

