जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
300 लीटर कच्ची शराब जप्त, कच्ची शराब बनाने हेतु प्लास्टिक के कुप्पों एवं ड्रमोें में भरा हुआ लगभग 10,000 लीटर लाहन जिससे लगभग 3000 लीटर कच्ची शराब तैयार की जाती को एवं शराब की 3 भट्टियों को किया गया नष्ट
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आज दिनांक 08.04.2021 के प्रातः 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना बरगी अंतर्गत ग्राम तिखारी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकरी/कर्मचारियों तथा बरगी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिस देते हुए गाॅव के आस पास एवं जंगल में तलाशी ली गई तो कई स्थानों पर झाड़ियों के बीच में प्लास्टिक के लगभग 600 कुप्पों एवं 200 लीटर के 8 ड्रमों में कच्ची शराब तैयार करने हेतु लगभग 10,000 हजार लीटर लाहन भरकर छुपाकर रखा हुआ मिला जिससे लगभग 3000 लीटर कच्ची शराब बनाई जाती को मौके पर ही नष्ट किया गया। एक स्थान पर पेड़ के नीचे 3 भट्टी लगाकर कच्ची शराब उतारी जा रही थी, ग्राम तिखारी निवासी बुद्धू लाल बरकडे़ उम्र 55 वर्ष एवं रामनाथ पुट्टे उम्र 25 वर्ष जो कच्ची शराब भट्टी लगाकर उतार रहे थे को घेराबंदी कर पकड़ा गया, एक युवक भागने सफल हो गया, भागने वाले युवक का नाम पता पूछने पर अजय आर्मो उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तिखारी ज्ञात हुआ। रामनाथ पुट्टे के कब्जे से कुप्पों में भरी हुई 120 लीटर कच्ची शराब, बुद्धू लाल बरकड़े के कब्जे से कुप्पों में भरी हुई 110 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुए फरार अजय आर्माे जो कि कुप्पों में भरी हुई 70 लीटर शराब छोड़कर भाग गया है की सरगर्मी से तलाश जारी है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बरगी में पृथक-पृथक 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने रेड कार्यवाही में शामिल टीम के अधिकारी/कर्मचारियों को नगर पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



