जबलपुर से संतोष जैन व इन्द्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
रेलवे के सेंटल हॉस्पिटल में 600 लीटर प्रति मिनट बनेगी ऑक्सीजन
रेल अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार
पमरे में तीन ऑक्सीजन प्लांट
जबलपुर भोपाल कोटा
कोरोना महामारी काल में ऑक्सीजन की कमी से सामना होने के बाद रेलवे कर्मियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर भोपाल और कोटा के रेल अस्पताल में प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया पूरी कर ली है इसमें सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट शहर में सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल में लगाया जा रहा है इसमें प्रति मिनिट 600 लीटर ऑक्सीजन बनेगी इससे अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर बदलने का झंझट समाप्त हो जाएगा

