निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट -
निवास:– पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न भारत मे कम्प्यूटर क्रान्ति के जनक स्व, राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश में निवास के युवा जनप्रिय विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के द्वारा निवास की जनमांग के अनुरूप इस कोरोना महामारी काल आमजन की सुविधा एवं जनकल्याण हेतु निवास सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस प्रदान की गई।इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय के प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री तारा परस्ते,हितेंद्र गोस्वामी, मोहित साहू,समाज सेवी राजीव बंटू जायसवाल,ने वाहन की चाभी, निवास बीएमओ डॉ विजय पैगवार को सौपी। निवास ब्लॉक के जनता की ने निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले को बहुत बहुत धन्यवाद बोले।

