जबलपुर से अजय पारे व दिनेश घनघोरिया की रिपोर्ट -
👉पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने आज शाम 7-30 बजे भ्रमण कर लाॅकडाउन के दौरान आदेशित व्यवस्था का लिया जायजा एवं चैकिंग प्वाईट पर लगे अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा कर बढ़ाया उनका मनोबल
👉चैकिंग प्वाईट पर रूककर स्वयं आने-जाने वालों से की पूछताछ, बिना वजह घूमते पाये जाने पर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये कार्यवाही के सम्बंध में निर्देश
आज दिनाॅक 22-5-21 को शाम 7-30 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) पुलिस कन्ट्रोलरूम से चैकिंग प्वाईट बड़ी ओमती, मालवीय चैक, रानीताल चैक, बल्देवबाग, दमोहनाका, रद्दी चैकी, सिंधी कैंप का भ्रमण करते हुये लगायी गयी व्यवस्था का जायजा लिया तथा भानतलैया चैकिंग प्वाईट पर कुछ समय रूक कर आने जाने वाले लोगों से स्वयं आने जाने की वजह पूछी तथा बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों के विरूद्ध चैकिंग प्वाईट पर उपस्थित अधिकारियों को कार्यवाही के सम्बंध में आदेशित किया गया।
इसके साथ ही आपने चैकिंग प्वाईट पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों को चैकिंग के दौरान हमेशा डबल मास्क या पुलिस लाईन से प्रदाय एन-95 मास्क एवं फेस शील्ड लगाने तथा समय समय पर हाथों को सैनेटाईज करने तथा चालानी कार्यवाही के दौरान रसीद कट्टे में हस्ताक्षर कराने हेतु अलग से पैन रखने एवं समन शुल्क की राशि को हाथ में न लेकर अलग से एक बाक्स या बैग में रखने हेतु निर्देशित किया एवं सभी से चर्चा करते हुये यह भी पूछा कि किसी प्रकार की परिवार मे कोई समस्या तो नहीं है तथा कहा कि आपको कभी भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो निःसंकोच मुझे बतायें, पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है।

