सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
आज सागर बीजेपी ने पुलिस अधीक्षक को कांग्रेसी नेता कमलनाथ के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने आवेदन दिया आज सागर के पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौप कर कांग्रेस नेता कमलनाथ के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम करने की मांग की। कमलनाथ ने कोविड-19 की वैश्विक महामारी को 'इंडियन वेरिएंट कोरोना' कहकर देश की छवि को धूमिल किया है। साथ ही नाथ ने कांग्रेस विधायकों की एक वर्चुअल बैठक में उनसे 'आग लगाने' की बात कहकर जनता के बीच अनावश्यक भय पैदा किया है। कमलनाथ इस तरह के देशद्रोही बयान देकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं।

