नरसिंहपुर से अमित वर्मा की रिपोर्ट..
करेली - आतंकवाद निरोधक दिवस के अवसर पर जन शिक्षा केन्द्र करेली के केंद्र के शिक्षकों द्वारा आतंक निरोधी शपथ ली गई। बी आर सी सत्य प्रकाश त्यागी ने कहा कि टीके का एक भी डोज बर्बाद न हो इसके लिए लोंगो को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिये, टीका इस समय लोंगो के लिए जीवन रक्षक है। शिक्षा केंद्र करेली में उपस्थित शिक्षक द्वारा आतंक निरोधी संकल्प लेकर देश समाज व क्षेत्र के हितार्थ युवाओं से आह्वान किया कि देश विरोधी तत्वों को पनपने नहीं दिया जावे ।बीएसी सुधीर तिवारी ने आतंकवाद नक्सलवाद को राष्ट्र के लिए बड़ी चुनौती बताया गया । युवा पीढ़ी को आगे आकर लोगों में सूचना शक्ति का प्रसार करते हुए हिंसा तोड़फोड़ व राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के ख़िलाफ़ सजग रहने की आवश्यकता है । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होने से चर्चा करते हुए सत्य प्रकाश त्यागी ने वर्तमान स्थिति में कोविस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए स्वस्थ दिनचर्या आचार व्यवहार सुधारने शाकाहारी खानपान की अच्छी आदतों का विकास करने की बात कही । योग आसन आयुर्वेद की शक्ति शोध व चिकित्सा को और अधिक प्रभावी बनाने विकसित करने की ज़रूरत बताई गई। बीएसी सुधीर तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के साथ लोगों को आगे आकर कोविड टीकाकरण कराने की अपील की ।साथ ही शासन प्रशासन से टीकाकरण केंद्र पर सत्र के अंत में शेष रह जाने वाले पांच से सात डोज की बर्बादी रोकने सूचना प्रसारित कर ऑन स्पॉट पंजीयन कर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। सभी ने माना कि टीकाकरण के दौरान एक भी टीके का डोज बर्बाद न हों ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना ही होगा । बीईओ पीएस मरावी के साथ प्रकाश मुखरैया मनीष गौर मनोज नोरिया रंजीत रजक दिनेश सराठे सौरभ गुप्ता एवं अन्य कर्मचारियों की संकल्प शक्ति कार्यक्रम में उपस्थिति रही ।

