(जबलपुर से गजेंद्र सिंह व शारदा चक्रवर्ती की रिपोर्ट)
गुजर रही लहर संक्रमण की दर में गिरावट
अस्पतालों में बेड खाली वाहनों की कतार भी कम अप्रैल के आखिर में था सबसे ज्यादा संक्रमण
शहर की मॉडल की प्रशंसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
जनता कोरोना करफू का असर जिले में दिखाई देने लगा है कोरोना की लहर धीरे-धीरे गुजर रही है अस्पतालों के सामने भी पहले कोरोना संक्रमित रोग के इलाज के लिए वाहनों की कतार होती थी 24 घंटे एंबुलेंस सायरन बजाते पहुंच रही थी अब इसमें कमी आई है बिस्तर भी काफी संख्या में खाली है ऑक्सीजन की सप्लाई भी सामान्य होने से स्थिति में सुधार हुआ है जिले में संक्रमण की दर दी बीते कुछ दिनों से 30 से घटकर 7 से 15% के बीच में जिले में कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हुई है 1 दिन में 800 से ऊपर पॉजिटिव केस सामने आए हैं इससे हर आदमी भयभीत अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयू कोरोना मरीजों को इलाज के लिए समान बेड भी मिलना मुश्किल था
शहर के मॉडल की प्रशंसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रमुख जिलों के कलेक्टर से सीधे बात की जबलपुर से भी इस वर्चुअल बैठक में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा शामिल हुए पीएम ने प्रदेश में जनसहयोग से काम किए जाने की सराहना की जबलपुर में जिले जिला के साथ विधानसभा और जनपद तक बनी आपदा प्रबंधन समितियों के मॉडल को भी सराहा गया

