उत्तर प्रदेश से विनय कुमार राठौर की रिपोर्ट -
उत्तर प्रदेश के बलिया मे डा0 विपिन ताडा द्वारा आज दिनांक 21.05.2021 को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जनपद बलिया में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए पुलिसकर्मियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई गयी । साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय/थानों/चौकी/शाखाओं में भी वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों के द्वारा तत्सम्बन्धी शपथ "हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।" ग्रहण की गयी।


