(कटनी से पंकज गुप्ता की रिपोर्ट)
कटनी! पुलिस प्रशासन द्वारा हर रोज गरीबों को भोजन पहुंचाया जा रहा है इसी कड़ी में,कोरोना काल में कोई भी परिवार भुखमरी का शिकार न हो जिसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में निर्धन को भोजन सामग्री पहुंचाने का जिम्मा सभी थाना प्रभारियों को सौंपा जिसे वे पूर्ण जिम्मेदारी से निभा रहे है इसी तारतम्य में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा को व्हाट्सप पर एक दिव्यांग बच्ची के परिवार में भोजन न होने की जानकरी मिली कोतवाली टीआई विजय विश्वकर्मा ने तत्काल मेसेज भेजने वाले से संपर्क कर भोजन सामग्री पहुचाई ।दिव्यांग के परिवार ने कोतवाली टीआई को देवदूत व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद आभार व्यक्त किया ।

