भोपाल से संतोष जैन एवं इन्द्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट
एमपी बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस साल रद्द कर दी गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही सीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था।
भोपाल
बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति और निर्देशानुसार, परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया है।
बुधवार सुबह शिवराज ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ मीटिंग की। इसके बाद ही उन्होंने इस फैसले का ऐलान किया। सीएम ने बताया कि कोरोना की महामारी के चलते छात्र पहले ही परेशान हैं। ैसे में उनके ऊपर परीक्षा का बोझ डालना ठीक नहीं है।
राज्य में 10वीं की बोर्ड रद्द करने का फैसला पहले ही हो चुका है। 12वीं की परीक्षा को लेकर सरकार ने कहा था कि 5 जून के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा था कि स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए कम से कम 20 दिनों का समय दिया जाएगा। सभी परीक्षाएं 15 दिन के अंदर आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच सीबीएसई का फैसला आ गया। इसके बाद एमपी बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने का भी फैसला ले लिया गया।


