अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त 18 वर्षिय युवक एवं 17 वर्षिय किशोर पकड़ा गया - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त 18 वर्षिय युवक एवं 17 वर्षिय किशोर पकड़ा गया

जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -


👉अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त 18 वर्षिय युवक एवं 17 वर्षिय किशोर पकड़ा गया

👉114 लीटर कच्ची शराब एवं एक्सिस वाहन जप्त, 200 लीटर लाहन एवं भट्टी को किया गया नष्ट



पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।


आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश ंिसह बघेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी के निर्दशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के कारोबार मे लिप्त एक 17 वर्षिय किशोर को तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री रवि चैहान के निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की टीम द्वारा थाना बरगी अंतर्गत खरहनी मे एक 18 वर्षिय युवक को 114 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी गोराबाजार श्री सहदेव राम साहू ने बताया कि आज दिनाॅक 16-6-21 की शाम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लडका सिद्धनगर भीटा से स्कूटी मे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे कच्ची शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर शाम लगभग 4-15 बजे भीटा तिराहे पर दबिश दी जहाॅ एक लडका एक्सिस वाहन से भीटा की ओर से आता दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम पता बताते हुये उम्र 17 वर्ष बताया, जो एक्सिस वाहन मे सामने की ओर रखे एक ब्लाडर एवं एक्सिस की डिक्की के अंदर रखे एक ब्लाडर मे कुल 54 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे मय एक्सिस वाहन क्रमंाक एमपी 20 एसडी 7066 के जप्त करते हुये अपचारी बालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयीं ।

उल्लेखनीय भूमिका - अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 17 वर्षिय अपचार बालक को पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सुग्रीव , आरक्षक सादिक अली, अजय यादव, जितेन्द्र दुबे एवं थाना गोराबाजार के सहायक उप निरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा , प्रधान आरक्षक महेनद्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

2-- इसी प्रकार क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना बरगी अतंर्गत ग्राम खिरहनी में दबिश देकर ग्राम खिरहनी निवासी अंर्जुन बर्मन उम्र 18 वर्ष को घर के पीछे भट्टी लगाकर कच्ची शराब उतारते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया, आसपास तलाशी ली गयी तो प्लास्टिक के कुप्पों में उतारी हुई लगभग 60 लीटर कच्ची शराब भरी हुई मिली साथ ही, एल्यूमीनियम के तबलों एवं प्लास्टिक के कुप्पों में कच्ची शराब उतारने हेतु लगभग 200 लीटर तैयार किया हुआ लाहन भरा हुआ मिला, लाहन एवं भट्टी को नष्ट करते हुये कच्ची शराब को जप्त कर थाना बरगी मे आरोपी अर्जुन बर्मन के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब उतारते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, आरक्षक, राधेश्याम दुबे, ओम नारायण सिंह, एवं थाना बरगी के सहायक उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, आरक्षक अनुज बघेल, रवि शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।