भोपाल से संतोष जैन एवं इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
राज्य स्तरीय टीकाकरण महाअभियान का करेंगे शुभारंभ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 21 जून 2021 दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम परासरी में राज्य स्तरीय टीकाकरण महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम मंे भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 21 जून को प्रातः 9.30 बजे भोपाल से वायुयान से रवाना होकर प्रातः 10.5 बजे हवाई पट्टी दतिया पहुंचेगे। जहां से आप कार द्वारा प्रातः 10.20 बजे पीताम्बरा पीठ के लिए रवाना होगे। प्रातः 10.45 बजे मुख्यमंत्री कार द्वारा पीताम्बरा पीठ से ग्राम परासरी के लिए रवाना होंगे। जहां आप राज्य स्तरीय टीकाकरण महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप कार द्वारा ग्राम परासरी से हवाई पट्टी के लिए रवाना होकर प्रातः 11.45 बजे हवाई पट्टी पहुंचेगे। जहां से वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे भोपाल पहुंचेगे।

