जबलपुर से आशीष अग्रवाल व ललित तिवारी की रिपोर्ट -
फ्रंट लाईन में रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के स्वास्थ की निगरानी हेतु विज़न जबलपुर संस्था ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को 25 पल्स ऑक्सीमीटर प्रदाय किये
आज दिनाॅक 7-6-2021 को दोपहर 1 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में विज़न जबलपुर के रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा स्वयं के अंशदान से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ की निगरानी हेतु जबलपुर पुलिस के लिये 25 पल्स ऑक्सीमीटर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल की उपस्थिति में प्रदाय किये।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने सभी आभार व्यक्त करते हुये विज़न जबलपुर की पूरी टीम के द्वारा कोरोना काल में जबलपुर पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ देते हुये यातायात जागरूकता अभियान में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपने जबलपुर पुलिस का सहयोग एवं हौसला अफजाई हेतु वि़जन जबलपुर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, सहित सस्था के श्री एस.के. बैनर्जी, श्री अनूप मजुमदार, श्री एम.एन.सिंह, श्री टेकचंद अधिकारी, श्री अशेाक राजपूत, श्री बी.एस. अरोरा, श्री डी.के. देव, कन्हैया लाल रैकवार, इंद्रमणि सेन, छोटेलाल नारायण रैकवार, श्री बी.एस. राजपूत, एवं श्री ईश्वर प्रसाद डागौर उपस्थित थे।

