जबलपुर से मुकेश जैन व राजेश बुनकर की रिपोर्ट -
थाना लार्डगंज में आज दिनाॅक 15-6-21 को सावन सोनकर उम्र 22 वर्ष निवासी भानतलैया बकरा मण्डी के समाने हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह मछली बेचने का काम करता है। आज शाम 4-45 बजे अपने मामा शेरू से मिलने रानीताल आया था, वह शाम 4-45 बजे रानीताल चैराहे पर था तभी 2 व्यक्ति उसके पास आये और बोले हम पश्चिम बंगाल से आये है हमारे पास भारतीय रूपये नहीं हैं, हमारे पास अरब देश के नोट दिरहम है, एक दिरहम की कीमत भारत में 20 रूपये के बराबर है, हमार पास दिरहम में 50-50 रूपये के नोट है, हमें भारतीय रूपयों की बहुत जरूरत है, हम आपको 50 दिरहम का नोट जिसकी कीमत 1 हजार रूपये है 200 रूपये मे दे देंगे। तब उसने कहा कि उसके पास 2 हजार रूपये ही है तो उन लोगों ने उसे 50-50 दिरहम के 10 नोट देने का कहकर एक झोले मे रखे रूमाल मे बंधे दिरहम के नोट उपर से दिखा और झोले मे हाथ डालकर रूमाल मे से दिरहम के नोट मुट्ठी मे बांध कर उसकी जेब मे डाल दिये एवं बोले कि यह चैराहे पर मत देखना सभी लोग देखते हैं, पुलिस पकड़ लेगी, एैसा कहते हुये दोनों चले गये बाद मे उसने कुछ दूर जाकर देखा तो उन दोनों के द्वारा उसे दिरहम नोट न देकर कागज देते हुये धोखाधड़ी की गयी है। रिपोर्ट पर धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल तथां नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा द्वारा थाना लार्डगंज एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश पतासाजी करते हुये हुलिये के अधार पर 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम मोह. इकबाल पिता मोह. सिराज उम्र 30 वर्ष निवासी नदिया थान नदिया जिला शांतिपुर वेस्ट बंगाल एवं कोकिन शेख पिता खालिक शेख उम्र 36 वर्ष निवासी फैंसी मार्केट मोहल्ला थाना इकबालपुर जिला खिरदीपुर वैस्ट बंगाल बताये देानों केां अभिरक्षा मे लेते हुये थाना लाये एंव सघन पूछताछ की तो दिरहम चेंज करने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किये, कब्जे से 50-50 के 7 दिरहम के नोट, एवं भारतीय करेंसी के नगदी 2 हजार रूपये जप्त करते हुये और भी वारदातों के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका - आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर पकड़ने में थाना लार्डगंज के उप निरीक्षक अनिल मिश्रा, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक मृदुलेश शर्मा, आरक्षक रवि सागर पाण्डे, अनिल सिंह, अजय जैन, मानस उपाध्याय, रूस्तम अली, महिला आरक्षक किशोरी की सराहनीय भूमिका रही।
