जबलपुर से कुलभूषण सिंह गौतम व अजय पारे रिपोर्ट -
वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जेल से रिहा हुये एवं पूर्व में पकडे गये वाहन चोरों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच करते हुये चोरी गये वाहनेां की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री रवि चैहान के मार्गदर्शन मे थाना भोडाघाट की टीम द्वारा 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती 2 लाख रूपये के जप्त करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान ने बताया कि दिनाॅक 18-6-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकिल से सरस्वती घाट में घूम रहा है, जो अपने घर मे 2 दुपहिया वाहन रखे हैे, सम्भवतः तीनों वाहन चोरी है। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से सरस्वती घाट मे दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को जो मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमएम 2178 लिये हुये था घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम गौरव दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी सरस्वती घाट बताया जिसने मोटर सायकिल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, सघन पूछताछ की तो उक्त मोटर सायकिल दिनाॅक 16-6-21 को भेडाघाट पंचवटी गार्डन के पास से चोरी करना स्वीकार करते हुये एक एक्सिस स्कूटी एमपी 20 एसयू 6326 ग्वारीघाट से तथा एक बिना नम्बर की पैशन मोटर सायकिल 2 माह पूर्व पाटन चौधरी मोहल्ला से चोरी कर एक्सिस एवं बिना नम्बर की पैशन मोटर सायकिल अपने घर मे छिपाकर रखना बताया, आरोपी से मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमएम 2178 एवं आरोपी की निशादेही पर चुरा कर घर मे रखी एक्सिस एमपी 20 एसयू 6326 एवं बिना नम्बर की पैशन मोटर सायकिल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
इसी प्रकार विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर राजा भूमिया उम्र 28 वर्ष निवासी टेमरभीटा चंडी मोहल्ला गोराबाजार को मोटर सायकिल एमपी 21 एमपी 9088 को लेकर संदिग्ध अवस्था मे घूमते हुये पकड़ा गया पूछताछ पर वाहन के कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सघन पूछताछ पर दिनाॅक 14-6-21 को स्वास्थ जन क्लिनिक भेडाघाट के सामने से चुराना स्वीकार किया। उक्त मोटर सायकिल चोरी जाने के सम्बंध मे थाना भेडाघाट मे रामसेवक पटेल निवासी बिलखिरिवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया जाना पाया गया, चुराई हुई मोटर सायकिल जप्त करते हुये आरोपी की पंजीबद्ध अपराध मे विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।
उल्लेखनीय भूमिका - 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती 2 लाख रूपये के जप्त करने में उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह आरक्षक रूपेश की सराहनीय भूमिका रही।

