सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
आज सांसद माननीय राजबहादुर सिंह जी, कलेक्टर माननीय दीपक सिंह जी, एस पी माननीय अतुल सिंह जी, नगरनिगम आयुक्त माननीय रामप्रकाश अहिरवार जी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में सागर नगर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के सम्मानीय गणमान्यजनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सागर अनलॉक की प्रक्रिया पर लोगों से सुझाव लिए।
मेरा सागर नगर के समस्त सम्मानीय नागरिकों से विशेष निवेदन है की चूंकि अब हम अनलॉक की तरफ बढ़ रहे है और अब लंबे समय तक बन्द नहीं किया जा सकता परन्तु हमें कोरोना के संक्रमण को भूलना नहीं है अब हमें पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है कहीं हम संक्रमण का कारण न बन जाये इसीलिए हमें #COVID19 प्रोटोकॉल को अपने जीवन चक्र में कठोरता से अपनाना पड़ेगा।


