जागरूकता अभियान - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


जागरूकता अभियान



 पनागर से सौरव मिश्रा की रिपोर्ट -

मां रेवा मातृशक्ति मंडल के द्वारा  वीरेंद्र पूरी वार्ड में निरंतर जारी किया जा रहा है जागरूकता अभियान इस अभियान के अंतर्गत वीरेंद्र पूरी वार्ड में मंडल की बहने घर - घर जाकर व्यक्तिगत रूप से लोगो से बातचीत कर जानकारी ले रही है की उन्होंने वैक्सीन लगवाई है या नही अगर लगवाई है तो उनकी पहली वैक्सीन की जानकारी और नही लगवाई तो उनकी उम्र, मोबाइल नंबर, नाम, पता समस्त जानकारी लिखकर उनको जानकारी दी जा रही है की अन्य सस्थाओं के द्वारा वैक्सीन के शिविर आयोजित किए जा रहे है शिविर से पहले उनको फोन पर सूचित किया जाएगा जिसमे वह नजदीकी शिविर में अपना आधार कार्ड लेकर जावे और वैक्सीन लगवाए जिसमे वह और उनका परिवार कोरोना से मुक्त हो जाए यह कार्य मंडल के द्वारा किया जा रहा है जिसमे मंडल की प्रमुख चांदनी ताम्रकार बहन रागिनी  कोरी, वर्षा कोरी, गायत्री चौधरी, रोशनी नामदेव, कंचन चौधरी, राखी कोष्टा, पल्लवी कोरी, प्रिया विश्वकर्मा अन्य बहनों का सराहनीय सहोयोग प्राप्त हो रहा है।