बीआरसी कार्यालय में शुरू करें आधार केन्द्र ‌ कलेक्टर दीपक से सागर - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


बीआरसी कार्यालय में शुरू करें आधार केन्द्र ‌ कलेक्टर दीपक से सागर


सागर से पीयूष‌ जैन की रिपोर्ट -

समस्त एसडीएम उनके कार्यक्षेत्र में आधार केन्द्रों का निरीक्षण करें साथ ही समस्त बीआरसी कार्यालयों में आधार केन्द्र शुरू किए जाएँ। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने ज़िले में आधार केंद्रों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि, वे आधार केन्द्रों का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित कराएँ।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि, गढ़ाकोटा एवं शाहगढ में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आधार केन्द्र शुरू कराएँ। साथ ही ब्लाक स्तर पर बीआरसी कार्यालय में भरी आधार केन्द्र शुरू कराए जाएँ। इस संबंध में उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आधार केंद्र जन सामान्य की सुविधा के लिए है। अतः इन केन्द्रों का सुचारु संचालन आवश्यक है। यह सुनिश्चित करें कि, समस्त आधार केन्द्रों पर सेवाएँ उपलब्ध हों साथ ही समय सीमा में कार्य हों।