सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
5 जून से अनलॉक कराने के लिए कलेक्टर से दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने खुरई एवं बीना में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक आयोजित कर व्यापारी संगठनों जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से सुझाव लिए।
इस अवसर पर विधायक श्री महेश राय श्री गौरव सिरोठिया अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश नायक ,अनुविभागीय अधिकारी खुरई श्री शैलेंद्र सिंह तहसीलदार श्री संजय जैन अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी गया नहीं है ।
इसलिए हमें पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ अनलॉक के समय रहना होगा जिससे हम संक्रमण से बचे रह सकें ।
उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार लेफ्ट साइड ,राइट साइड की दुकानें खोलने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे दुकानें भी प्रतिदिन खोल सके और फिर भी एकत्रित ना हो।
बीना विधायक श्री महेश राय ने वहां की कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का हमें शत-प्रतिशत पालन कर दी ना को कोरोना मस्क आना है श्री गौरव सरोटिया ने कहा कि शासन की मंशा के रूप में कार्य करते हुए कोरोना संक्रमण को हराकर सामान्य जिंदगी जीने के लिए गाइडलाइन का पालन करना होगा ।
उन्होंने मानगढ़ मंडी बामोरा एवं खिमलासा मैं वैक्सीनेशन केंद्र खोलने का भी सुझाव दिया जिस पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हमें अपनी दुकान खोलना है और यह विशेष रुप से ध्यान रखा जावे की किसी भी दुकान पर गाइडलाइन का उल्लंघन ना हो पाए ।
खुरई अनुविभागीय अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार ही 5 जून से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी।

